महेंद्र सिंह धोनी 40 रुपए में करा रहे हैं घुटनों का इलाज

in #ms2 years ago

राँची( झारखंड): दुनियां के महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों घुटने के दर्द से परेशान हैं। वे इसका इलाज झारखंड के जंगल में बने एक छोटे से आश्रम में करवा रहे हैं। धोनी एक वैद्य की आयुर्वेदिक दवाई खा रहे हैं। जिनकी फीस महज 40 रुपए हैं।

dhoni-sixteen_nine_1.jpg

वर्षों से घुटने के दर्द से जूझ रहे धौनी थे। जिसके कारण इलाज के लिए अलग-अलग विकल्प तलाश रहा थे। लेकिन अपने पिता पान सिंह धौनी के कहने पर रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर लापुंग के घने जंगलों वाले इलाके में रहने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक वंदन सिंह खेरवार से घुटनों का इलाज इन दिनों करा रहे हैं।

1500x900_453428-dhoni.jpeg
वहीं धौनी का इलाज कर रहे वैद्य वंदन सिंह खेरवार का कहना है कि "मैं उनसे परामर्श शुल्क के रूप में ₹20 लेता हूं और उन्हें ₹20 की दवाएं लिखता हूं।" वंदन सिंह खेरवार ने कहा, ''जब धोनी मुझसे मिलने आए तो मैं उन्हें पहचान नहीं पाया। महेंद्र सिंह धोनी के दल में ही लोग थे, जिन्होंने डॉक्टर को बताया कि धौनी उनसे इलाज कराने आया है यह सुनकर वैद्य खुशी से झूम उठे।

Sort:  

Follow like कर दिया , आप aanews को करो like

लाइक कर दिया।