मैराथन दौड़ व पदयात्रा का आयोजन किया गया

in #mainpuri2 years ago

उत्तर प्रदेश मैनपुरी : शहर के रिजर्व पुलिस लाइन प्रांगण से मैराथन दौड़ व पदयात्रा का आयोजन किया गया।IMG-20220812-WA0115.jpg कार्यक्रम का शुभारंभ भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।आपको बता दें जनपद में यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है जो मैनपुरी के लिए इतिहास बना है।इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता व पदयात्रा में भाग लिया। और इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा तथा अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। तो वहीं पर जनपद के इस कार्यक्रम को देखते हुए लोगों में एक खुशी जाहिर हुई है कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन के द्वारा इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और पुलिस लाइन ग्राउंड से चलकर मैराथन दौड़ व पदयात्रा शहर के जेल चौराहा, आकांक्षा ग्लोबल अकैडमी भोगांव रोड से होते हुए जिलाधिकारी आवास के रास्ते से गुजर कर वापस पुलिस लाइन प्रांगण में इस पदयात्रा व मैराथन दौड़ का समापन किया गया।इसके पश्चात प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार ₹10000, द्वितीय पुरस्कार ₹7000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹5000 नगद दिया जाएगा अन्य प्रतिभागियों को प्रस्तुति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।इस अवसर पर मैनपुरी के उच्चाधिकारियों मैं अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार के अलावा जिले के अन्य आलाधिकारी व पुलिस फोर्स मौजूद रहा। पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि ऐतिहासिक और मैनपुरी के लिए इतिहास है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने मैराथन प्रतियोगिता व पदयात्रा में भाग लिया और मैनपुरी का नाम रोशन किया। संख्या की बात करें तो करीब 10,000 से ज्यादा इस संख्या में लोगों ने इस आयोजन में प्रतिभाग किया जिन को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तो वहीं पर लड़कियों में प्रथम स्थान लता चौहान ने प्राप्त किया तथा लड़कों में प्रथम स्थान प्रियांश मिश्रा ने प्राप्त किया जिन्हें प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तथा पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के तरफ से सभी प्रतियोगिता में शामिल हुए लोगों को बधाई दी गई। तथा इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी बधाई दी गई।