गरीबों के हित में चलाई जाने वाली याेजनाओं का लाभ पात्रों को मिले

in #up2 years ago

उत्तर प्रदेश प्रयागराज। यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज का दौरा किया। इस दौरान उन्‍हाेंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों के हित में चलाई जाने वाली याेजनाओं का लाभ पात्रों को मिलेIMG_20220730_092728_321.jpg उसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित रहे तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बोले, जनप्रतिनिधियों से पूछकर सड़क निर्माण की सूची बनाएं : केशव मौर्य ने कहा कि योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत कहीं से नहीं मिलनी चाहिए। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों की सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से पूछकर सड़कों के निर्माण की सूची बनाई जाए। विद्युत विभाग की समीक्षा में ट्रांसफार्मरों के बदलने में देरी की बात सामने आने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय में खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएं। उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। लाइन लास रोकने काे अभियान चलाकर कार्रवाई करने को निर्देशित किया।

Sort:  

हमने आपकी सभी खबरे लाइक कर दी आप भी हमे लाइक व फॉलो करें