आधे घंटे सड़क पर पड़े रहे शव, अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

in #accident2 years ago

उन्नाव जिले में असोहा कोतवाली क्षेत्र में मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर शनिवार देर शाम बाइक सवार सगे भाइयों को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के पाहो निवासी सोनू सिंह (30) छोटे भाई रामेंद्र सिंह (26) के साथ लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल में नौकरी करते थे।
शनिवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद दोनों भाई बाइक से घर के लिए निकले। मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर पारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतकों के पास मिले मोबाइल व आधार कार्ड से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पिता सुरेंद्र जवान बेटों के शव देख कांप गए। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सोनू और रामेंद्र चार भाइयों में छोटे थे। बेटों की मौत से मां निर्मला देवी बेहाल हो गईं।

आधे घंटे सड़क पर पड़े रहे शव
असोहा में हादसे के बाद रात होने से लगभग आधा घंटा शव सड़क पर ही पड़े रहे। एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता सुरेंद्र ने बताया कि दोनों को छह माह पहले ही नौकरी मिली थी। दोनों भाई एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे।

n39062889416538522859460300d0bf185451cac075c502e412b8db38c0bf049bc621e00367554a678d3c8c.jpg