दीपोत्सव के ऐतिहासिक आयोजन में टेंट से लेकर मंदिर तक की यात्रा का होगा चित्रांकन

in #ayodhya2 years ago

अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक दीपोत्सव में इस बार फिर से रिकॉर्ड बनेगा। राम की पैड़ी पर भव्य झांकी दिखाई जाएगी और टेंट से लेकर मंदिर तक का चित्रांकन किया जाएगा।

रामनगरी में इस बार के दीपोत्सव को आकर्षक, भव्य, अद्भुत व ऐतिहासिक बनाने की कवायद तेज हो चली है। राम की पैड़ी पर इस बार 23 अक्तूबर को 14.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है। गत वर्ष 9,41,551 दीपक एक साथ जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। वहीं राम की पैड़ी पर रामलला की टेंट से लेकर मंदिर तक की यात्रा को चित्रों के जरिए दर्शाए जाने की योजना बन रही है। दीपोत्सव में रामलला व राममंदिर की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।

प्रो.विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य स्टेज के सामने घाट नंबर 10 पर भगवान राम से संबंधित चित्र सजाए जाएंगे। इसके लिए 40 बाई 40 फीट का स्थान निर्धारित किया जाएगा। पहले इस पर फाइन आर्ट के छात्र चित्रांकन करेंगे फिर त्रिआयामी विन्यास के आधार पर दीप रखकर जलाए जाएंगे। राममंदिर की भव्य झांकी भी दीपोत्सव को नया कलेवर प्रदान करती दिखेगी, साथ ही अयोध्या की विकास यात्रा को भी प्रदर्शित करने की तैयारी है। राम की पैड़ी परिसर के मुख्य स्टेज के आसपास रामायण की थीम पर भव्य रंगोली भी सजाई जाएगी। प्रो.विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि घाट की डिजाइन तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य स्टेज के आसपास 200 ब्लॉक पर रंगोली बनाई जाएगी।Screenshot_20220903-213652_Chrome.jpg

Sort:  

Please like my post mam please

Plz like my news mam

All your post Like

Mam please like my post

Please like my post