लखनऊ :::ई-रिक्शा का संचालन 11 प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित कर दिया गया

in #wortheum2 years ago

लखनऊ, शहर में जाम का कारण बने करीब 35 हजार की संख्या में जगह-जगह दौड़ रहे ई-रिक्शा का संचालन 11 प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। शुक्रवार से प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन और पार्किंग नहीं होगा।

इसका पालन कराने की जिम्मेदारी परिहवन विभाग, संबंधित थानाक्षेत्रों, ट्रैफिक पुलिस और को दी गई गई है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इसका आदेश जारी किया।

एक हफ्ते प्रचार प्रसार, 27 को मांगी रिपोर्टः पुलिस कमिश्नर ने जारी आदेश में ट्रैफिक पुलिस, पुलिस और संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह टीम के साथ 11 प्रतिबंधित मार्गों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 27 मई को यह संयुक्त रूप से यह रिपोर्ट देंगे कि ई-रिक्शा संचालन से कितनी यातायात व्यवस्था सुधरी। जिससे अन्य मार्गों पर भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि एक हफ्ते तक हम उक्त 11 मार्गों पर बोर्ड लगाकर प्रचार प्रसार करेंगे। लोगों को जानकारी देंगे कि इन पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित है। इसके बाद अगर प्रतिबंधित रूट पर ई-रिक्शा का संचालन मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन और पार्किंग प्रतिबंधित

हजरतगंज चौराहे से रायल होटल के रास्ते बर्लिंगटन चौराहा।
हजरतगंज चौराहे से बंदरियाबाग के बीच।
हजरतगंज चौराहे से सिकंदरबाग चौराहा।
हजतरतगंज से एलआइसी बिल्डिंग तिराहा, मेफेयर, वाल्मीकि तिराहा, हिंदी संस्थान के रास्ते प्रेस क्लब और केडी सिंह स्टेडियम मार्ग से परिवर्तन चौक।
बंदरियाबाग चौराहा से गोल्फ, लोहिया पथ से 1090 के रास्ते पालीटेक्निक चौराहा।
अमौसी से शहीदपथ तिराहा कानपुर रोड के रास्ते बाराबिरवा।
अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रजमन चौकी, कटाई पुल के रास्ते लालबत्ती चौराहा।
पिकप पुल ढाल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान, विजयीपुर अंडरपास, इंदिरागांधी प्रतिष्ठान से हाईकोर्ट गेट नंबर तीन।
गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक।
शहीदपथ पर।बादशाहनगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ के रास्ते पालीटेक्निक चौराहा।
Screenshot_20220512-230627_Dailyhunt.jpgअमौसी मोड से मुंशी पुलिया चौराहा तक। (मेट्रो के आने व जाने वाले मार्ग पर)