खीरी में अपना परचम लहराया बल्कि प्रदेश स्तर पर भी पहचान मिली

in #lakhimpur2 years ago

IMG-20220512-WA0005.jpg

लखीमपुर खीरी 11 मई। यूपी में खीरी के नवाचार मिशन पहचान को प्रदेश स्तर पर सराहा जा रहा। डीआईओएस ओ पी त्रिपाठी द्वारा खीरी में शुरू अभिनव नवाचार मिशन पहचान न सिर्फ खीरी में अपना परचम लहराया बल्कि अब इसे प्रदेश स्तर पर भी पहचान मिली। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा जारी एकेडमिक कैलेंडर में मिशन पहचान की कई शैक्षिक गतिविधियों एवं क्रियाकलापों को शामिल किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022 23 के लिए एकेडमिक कैलेंडर का निर्धारण किया गया। डीआईओएस ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक, वित्तविहीन हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उ प्र के सचिव द्वारा अनुमोदित शैक्षिक सत्र 2022-23 का एकेडमिक कैलेंडर इस आशय से प्रेषित किया है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार पठन-पाठन व सभी क्रियाकलापों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन हेतु जनपद में संचालित नवाचार "मिशन पहचान" की गतिविधियों यथा *आज का विचार, बाल न्यूज सेंटर, प्रासंगिक विषयों पर चर्चा, प्रत्येक शनिवार को फन डे, समर कैंप इत्यादि को विभाग द्वारा अंगीकार कर पूरे प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में लागू कर दिया गया है।