किसानों ने क्रय केन्द्रों से बनाई दूरी

in #sant2 years ago

संतकबीरनगर में गेंहू क्रय केन्द्र शो-पीस साबित बन गए है। क्रय केन्द्र प्रभारियों के काफी कोशिश के बाद भी इक्का-दुक्का किसान कभी कभार केन्द्र पर पंहुच रहे हैं। गांव में जाकर किसानों से सम्पर्क करके गेंहू खरीदने का निर्देश का भी पालन नही हो रहा है। आढ़तियों द्वारा सरकारी दाम से उपर गेंहू खरीद करने तथा नकद भुगतान किए जाने से किसान क्रय केन्द्रों से दूरी बना लिए है। कई किसान बाजार रेट तीन हजार रूपए प्रति कुंतल तक पंहुचने की सम्भावना में गेंहू का भंडारण करके रखे हैं। लगन का सीजन व धान की रोपाई की तैयारी की वजह से किसान आढ़तियों के हाथों गेंहू बेंच रहे हैं। सोनबरसा स्थित खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र पर अभी खरीद का आंकड़ा एक हजार कुंतल तक नही पंहुच पाया है।