भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

in #mahrajganj2 years ago

महराजगंज। (सोनौली) देश के आजादी के 75वें वर्ष गांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजन किया गया है जिसके तहत महाराजगंज जिले की तमाम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर घर तिरंगा अभियान को पूर्ण रुप से सफल बनाने के लिए दिन-रात तिरंगा झंडे बना रही है। वहीं सामाजिक संगठन और तमाम सरकारी गैर सरकारी संस्थाएं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रैली जुलूस और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं इसी क्रम में आज आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भाजपा नेता व समाजसेवी कन्हैया लाल साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे नगर के गणमान्य नागरिक और भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता के साथ सौनौली नगर में बड़ी संख्या में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान आने जाने वाले सभी वाहनों पर झंडा लगाया गया साथ ही नगर की सभी दुकानों पर झंडा वितरण किया ताकि आने वाले 15 अगस्त को हर घर झंडा फहरे। कन्हैया लाल साहू ने कहा कि सोनौली नगर में हर घर झंडा अभियान के तहत सबको झंडा वितरण कर रहे बाद में गांव के क्षेत्र में जाकर उनको भी झंडा वितरण कर जागरूक करेंगे और हर घर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान सोनू साहू सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Screenshot_2022_0808_213127.jpg