कौड़िया : ब्लॉक स्तरीय शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन, देव प्रकाश पांडे बने अध्यक्ष

in #gonda2 years ago

IMG-20220511-WA0039.jpgकौड़िया : ब्लॉक स्तरीय शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बंनगाई पर किया गया। जिसमें देव प्रकाश पांडे को अध्यक्ष एवं बालमुकुंद पांडे को मंत्री चुने गए।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का प्रथम अधिवेशन एवं ब्लॉक संगठन के चुनाव अधिकारी संजय सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी, निर्वाचन पर्यवेक्षक रवि कुमार तिवारी, के देखरेख में शुरू हुआ। जिसमें सभी पदों के लिए एक एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया।सभी प्रत्याशी पदों के लिए एक एक नामांकन होने के कारण सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें देव प्रकाश पांडे अध्यक्ष, बालमुकुंद पांडे मंत्री, श्याम सुंदर पाठक उपाध्यक्ष, हीरालाल कुलश्रेष्ठ उपाध्यक्ष, अंकिता श्रीवास्तव उपाध्यक्ष महिला, कमला प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वामीनाथ मिश्रा उपाध्यक्ष, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, सत्य प्रकाश मिश्र संयुक्त मंत्री, देवेश रंजन संयुक्त मंत्री, आशा मिश्रा संयुक्त मंत्री महिला, सियाराम संगठन मंत्री, ईश्वर शरण तिवारी मीडिया प्रभारी के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

शिक्षक उन्नयन गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, जिला महामंत्री अजीत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्ला ने शिक्षकों के दायित्वों, शिक्षक छात्र संबंध, एवं संगठन के दायित्वों के प्रति सभी को अनेक टिप्स दिए।

उक्त अवसर पर मालती त्रिपाठी, रूपरानी पांडे, हरिशंकर शुक्ला, देवनंदन तिवारी, रत्ना पांडे, धर्मेंद्र पटेल, देवेंद्र नाथ तिवारी, राम कुमारी आदि मौजूद रही।