भैंस ने जन्मा गाय का बछड़ा? अखिलेश यादव बोले-यहां भी घपला, जानिये पूरा मामला

in #wortheum2 years ago

बलिया में एक अजब घटना में भैंस ने गाय के बछड़े को जन्म दिया है। यह खबर आसपास के गांवों और शहर तक आने के साथ ही लखनऊ तक पहुंच गई। मामला इतना फैला कि सपा प्रमुख यादव ने भी इसे लेकर ट्वीट कर दिया।सियासत का अपना अलग नजरिया होता है। मामला चाहें जिस क्षेत्र से जुड़ा हो, राजनीति करने वाले उसमें अपना एंगल निकालने में तनिक भी देर नहीं करते। ताजा मामला बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के असेगा गांव का है। राजनीति के चलते सुर्खियों में रहने वाला यह इलाका इस बार इससे अलग मामले में चर्चा में है। हालांकि मामला भले ही अलग है, राजनीति जारी है।

असेगा गांव में एक किसान की भैंस ने गाय के बछड़े को जन्म दिया है। परिजनों व ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों के लिए यह चर्चा का विषय तो बना ही, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर टिप्पणी करने में देर नहीं की। बकायदा अपने अधिकृत ट्वीट से खबर पोस्ट करते हुए टैग लाइन लिखी ‘इसमें भी घपला...’

_1652971698.jpg