फुटपाथ पर पुलिस का कब्जा, निर्माण शुरू

in #wortheum2 years ago

सुलतानपुर: हाईवे की पटरी पर पुलिस ने अवैध तरीके से निर्माण शुरू कर दिया है। पुलिस सहायता केंद्र का बोर्ड लगाकर पहले इस स्थान पर कुर्सी व बेंच की व्यवस्था की गई थी। अब पक्का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने ट्वीट करके अफसरों का ध्यान आकृष्ट किया है।

तहसील तिराहे पर जिला पंचायत की भूमि पर सपा सरकार में अब्दुल हमीद पार्क बनवाया गया था। पार्क के एक तरफ कुछ लोगों ने दुकान बना ली है। मुख्य मार्ग की तरफ पुलिस ने सहायता केंद्र का रूप दे दिया है। इस स्थान पर टिन शेड लगाया और बाद में कुर्सी-बेंच लगा दी।

कोतवाली के बजाय ज्यादातर पुलिसकर्मी यहीं बैठने लगे। अब पक्का निर्माण शुरू करवा दिया गया। इस पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य रतीपाल तिवारी ने यूपी पुलिस, सुलतानपुर पुलिस को ट्वीट कर मार्ग पर कब्जे का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोई दीवार नहीं उठाई जा रही है। पुलिस बूथ पर डाली गई मिट्टी रोकने के लिए सिर्फ नींव बनाई जा रही है। क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुक्ल का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है।कार-टेंपो की भिड़ंत, पांच घायल

सुलतानपुर: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर पकड़ी गांव के निकट टेंपो व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में टेंपो पर बैठे पांच यात्री घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

![