बाल वर्ग में मानवी, किशोर वर्ग में स्वप्निल ने मारी बाजी

in #kannauj2 years ago

कन्नौज के Screenshot_20220804-213426_Chrome.jpgछिबरामऊ, नगर के सरस्वती विद्यालय में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों बाल व किशोर वर्ग में आयोजित की गई थी।

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यामंदिर के 67 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक धरमवीर सिंह राठौर ने बताया कि दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी, भगत सिंह और रानी लक्ष्मीवाई के चित्र बनाए। निर्णायक मंडल में गीता तिवारी व अर्चना सिंह ने छात्र-छात्राओं के चित्रों का मूल्यांकन किया। बाल वर्ग में मानवी तिवारी प्रथम, कशिश और प्रियंका को द्वितीय व अनीसा शुक्ला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह किशोर वर्ग में स्वप्निल चौहान प्रथम, राशि उपाध्याय द्वितीय व अंजनि दुबे तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर आचार्य संजय सिंह, अरुणप्रकाश त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह यादव, हरेंद्र सिंह चौहान, विपिन शुक्ला, अजीत कश्यप, सरिता कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, गिरिजाशंकर शुक्ला, प्रियंका, दिव्यांशी बाजपेई, सीमा यादव, श्वेता गुप्ता, सैलवी गुप्ता व संजय सिंह यादव मौजूद रहे।