उचक्कों ने महिला के गले से झपटी रामनामी

in #chittorgarh2 years ago

सांवलियाजी- पारसोली कस्बे के समीप राजपुरा से राजगढ़ जा रही महिला के गले से बाइक सवार 2 बदमाश दिनदहाड़े रामनामी झपट कर ले उड़े। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 3 बजे 2 महिला राजपुरा से राजगढ़ जा रही थी। अचानक से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने हरकुबाई पत्नी रूपा कुमावत निवासी राजपुरा के गले पर झपट्टा मारा। अचानक हुए हमले से दोनो महिला हड़बड़ा गई। अज्ञात बदमाशों ने हरकूबाई के गले से रामनामी झपट ले गए। इसकी जानकारी पारसोली थाने में दे दी गई।Screenshot_20220523-232032.jpg