राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदिवासी महिला की प्रस्तावक बनी शहडोल की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह

in #mover2 years ago

अनूपपुर। देश के सर्वोच्च पद पर भारतीय जनता पार्टी एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जो सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान भी प्राप्त कर चुकी हैं उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। जिनके द्वारा राष्ट्रपति पद हेतु अपना नामांकन 24 जून 2022 को दाखिल किया गया जिसमें प्रस्तावक के रूप में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को अपना योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने संसद भवन पहुंचकर उनके नामांकन में प्रस्तावक के रूप में अपना समर्थन दिया। IMG-20220625-WA0006.jpgशहडोल संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर विराजमान करने का जो निर्णय लिया गया है इस निर्णय का आदिवासी समाज स्वागत करता है यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो सकता है जब किसी आदिवासी महिला को को इतना बड़ा सम्मान प्राप्त हो सका । सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने नामांकन दाखिले में उपस्थित होकर प्रस्तावक बनी और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Sort:  

Nice