मिर्ज़ापुर-सपा ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती

in #mirzapur2 years ago

IMG-20220531-WA0249.jpg
मिर्ज़ापुर-सपा ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती
अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलेः देवी प्रसाद चौधरी
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर महान वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 297 वी जयंती के मौके पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को महारानी अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर पदचिन्हों पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग हमेशा विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते रहे है। ऐसे महापुरुषों की जीवनी से सीख लेकर समाजवादी लोग जीवन मे संघर्ष करते है।
श्री चौधरी ने कहा कि विकास, न्याय, कुशल शासन नेतृत्व और समाज सुधार के कार्यों के चलते ही अहिल्याबाई होल्कर को जीवित रहते ही देवी कहा गया है। इस मौके पर सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
ठस मौके पर ध्रुवजी पाण्डेय, विजय यादव, नागेन्द्र तिवारी, रामजी बिन्द, राकेश यादव, अंकुर सिंह, समीम सिद्दकी, रत्नेश श्रीवास्तव, घनश्याम साहू, सलीम बादशाह, अयूब अली, अनीस खान, अरशद अली, मनोज चौहान, संतोष सिंह यादव, सुधीर मौर्या, शुभम, गगन मौर्या, शिवकुमार यादव, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, राजकुमार यादव ने कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मराठा साम्राज्य की लोकप्रिय महारानी राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने उस वक्त शासन की कमान संभाली। जब शासन व्यवस्था के नाम पर घोर अत्याचार, अंधविश्वास, न्याय में शक्ति, विश्वास खत्म हो रहा था। उस वक्त शासन की कमान सम्भालकर अहिल्या बाई होल्कर ने अपने शासन राज्य की सीमाओं से बाहर जाकर भी समाज सुधार की ऐतिहासिक गाथा लिखी।