कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उदयपुर में दूसरा बड़ा चैलेंज

ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त,चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी

उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद अब उदयपुर पुलिस और प्रशासन के लिए 9 जुलाई को ईद के रूप में नई चुनौती सामने है। उसे लेकर लगातार पुलिस प्रशासन ईद का त्यौहार शांतिपूर्वक कराने में जुटा हुआ है।
उदयपुर के संभागीय के संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, एसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों और बैठकों में लगे हैं। इधर प्रशासन ने कर्फ्यू में और ढील दे दी है। शनिवार से उदयपुर में सिर्फ रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक का ही कर्फ्यू है।

Screenshot_2022_0709_195646.png

इसी को देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार तीन मैराथन बैठकें की गई। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और आईजी प्रफुल्ल कुमार ने बैठकें ली थी। प्रशासन और पुलिस आला अधिकारियों ने व्यवस्थाएं पुख्ता कर दी हैं।
कलेक्टर ताराचंद मीणा ने शहर भर में 18 कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगा दिए हैं। वहीं,एसपी विकास शर्मा ने शहर को 3 सेक्टरों में बांटकर एएसपी रैंक के प्रभारी अधिकारी लगाए हैं। शहर के 10 थाना क्षेत्रों 150 का जाब्ता तैनात रहेगा।
सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

2 घंटे मल्लातलाई क्षेत्र में घूमे एसपी

इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर के नए एसपी विकास शर्मा ने खुद मुस्लिम बस्तियों में जाकर हालातों का जायजा लिया। शर्मा ने मल्लातलाई समेत कई क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ दौरा कर लोगों से वन टू वन चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब हालात सामान्य है। आप लोग बेझिझक बिना डर के अपने काम धंधा करें।
एसपी पूरे लवाजमे के साथ करीब 2 घण्टे मल्लातलाई क्षेत्र में घूमे। बड़ी मज्जिद से उन्होंने पैदल चलकर स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों के साथ सबसे शांति बनाए रखने की अपील की।

एसपी का शांति और सौहार्द का मैसेज

शर्मा ने बताया कि लोगों से वन टू वन बातचीत के पीछे उनकी यही मंशा है कि शांति अवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोगों से सुझाव ले रहे हैं। आम लोग सुरक्षित फील करे। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। सभी लोग मिलकर सौहार्द और भाईचारे से रहे। उदयपुर शहर इसी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आज ही मीडिया में आया कि उदयपुर पर्यटन के लिहाज से नम्बर वन सिटी है। वो इसलिए क्योंकि यहां के लोग अमन-चैन पसंद करते है।