कंटालिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव सम्पन्न।
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समस्त कार्यकारणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई।
मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र के ग्राम कंटालिया में ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव सम्पन्न हुये जिसमें समस्त कार्यकरणी,अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
जिसमें अध्यक्ष पद पर भीक सिंह भाटी व उपाध्यक्ष पद पर
लक्ष्मण सिंह झिझार्डी,सदस्य कल्याण सिंह झिझार्डी, वेनाराम माली बंदिया,हिरालाल शर्मा,भोलाराम बौराणा, मांगीलाल सरगरा,लादुराम बारुपाल, उषा कंवर,सवाईसिंह झिझार्डी चुने गये।
निर्वाचन अधिकारी अरोडा ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये।
इस अवसर ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक अनोपसिंह,सहायक हाजी मोहम्मद उपस्थित थे।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने खुशियां मानते हुए निर्वाचित संचालक मंडल का मिठाई आपस मे मिठाई खिलाई मंगलेश खिलाया व ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल कर खुशी मनाई।