बोरी लेने खेत से घर आ रहे युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार, उपचार के दौरान हुई मौत

Screenshot_20230412_182526_Chrome.jpg

झांसी। फसल भरने के लिए बोरी लेने खेत से घर आ रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि झांसी जनपद में मोंठ थानान्तर्गत ग्राम अमरा में रहने वाला लगभग 48 वर्षीय संतोष कुमार दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। परिजनों के मुताबिक लगभग 10 दिन पहले वह दिल्ली से अपने गांव आया था। गांव में उसकी फसल की कतराई चल रही थी। जिसे देखने के लिए रात्रि में वह खेत पर गया था। जहां फसल भरते समय बोरी कम पड़ गई। जिस कारण बोरी लेने वह खेत से घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने रास्ते में उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरु कर दी है।