ब्राह्मण समाज ने अंचल अरजरिया को शेरे बुंदेलखंड रत्न की उपाधि से नवाज़ा

in #jhansi22 days ago

1000369534.jpg

झांसी। अखिल भारतीय ब्राह्मण मंच के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज संत समाज की बैठक आहूत की गई। जिसमें बुंदेलखंड में आम जनमानस की समस्याओं को उठाने और संघर्ष करने के लिए साथ ही राष्ट्रीय लोकदल का प्रवक्ता बनाए जाने पर बुंदेलखंड के संत एवं ब्राह्मण समाज ने अंचल अरजरिया को शेरे बुंदेलखंड रत्न की उपाधि से सम्मानित किया।

1000369535.jpg

इसी तरह बुंदेलखंड की जमीन पर लगातार जनता की समस्याओं को उठाने वाले शिक्षक एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी का सम्मान भी संत समाज एवं ब्राह्मण समाज के द्वारा किया गया।

1000369536.jpg

इस अवसर पर दिनेश भार्गव, महेश चंद्र गौतम, सक्षम चतुर्वेदी, देवेंद्र रावत, पंकज मिश्रा, रसकेंद्र गौतम, वीरेंद्र मिश्रा, मनोज गोस्वामी, विवेक गोस्वामी सहित सैकड़ो की संख्या में ब्रह्मजन और संत जन्म उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बुंदेलखंड के अंदर एक राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। वहीं, बैठक का संचालन पंडित रामनारायण शर्मा ने और आभार रमाकांत लिटोरिया ने व्यक्त किया।