प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त और अपराधी मस्त : प्रदीप जैन 'आदित्य'

in #politics16 days ago

1000381240.jpg

झांसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में विगत दिनों सदर बाजार के भट्टागांव के सिंगर्रा में आदिवासी परिवार की 3 वर्षीय अबोध बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिला।

1000381241.jpg

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व लोकसभा प्रभारी कुंवर मुकुट सिंह, रघुराज शर्मा, अनिल रिछारिया, अमीरचंद आर्य, गिरिजा शंकर राय, महेंद्र प्रताप सिंह परमार, शैलेंद्र वर्मा शीलू, दीपक सिंह शामिल रहे।

1000381245.jpg

इस अवसर पर प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर है।महिलाओं की सुरक्षा का वादा करने वाली सरकार पूरी तरह विफल है। प्रदेश में महिलाएं डरी सहमी महसूस कर रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त और अपराधी मस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार निर्भया फंड का उपयोग नहीं कर रही है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जानी चाहिए। प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलकर पता चला कि उक्त बस्ती में बिजली, पानी, शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। आयुष्मान कार्ड भी पीड़ित परिवार के पास नहीं है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिले।