समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए युवाओं को दी जिम्मेदारी, 10-10 वार्डों का बनाया प्रभारी

in #samajwadi6 months ago

1000137370.jpg

झांसी। लोकसभा चुनाव को लेकर बनाए गए इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। चुनावों को लेकर महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता व पूर्व मंत्री अजय सूद के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवा पदाधिकारियों को दस-दस वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई।

1000137372.jpg

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा कुछ ही दिन में हो जाएगी। ऐसे में हमारा पहला उद्देश्य लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ना है। इसमें खासकर युवाओं की भागीदागी सुनिश्चित होना जरूरी है। इसके लिए युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यूथ विंगों के अध्यक्षों को महानगर में 10-10 वार्ड की जिम्मेदारी दी जा रही है। जिन्हें वार्ड प्रभारी बनाया गया है। इन सभी को पूरे 60 वार्ड में युवाओं को जोड़ना है। सभी वार्ड को सेक्टर और जोन में बांटा गया है। जिसकी जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है।

1000137367.jpg

इस दौरान सभी नव नियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सीताराम कुशवाहा, अरविंद वशिष्ठ, प्रतिपाल सिंह 'दाऊ', जितेंद्र भदौरिया, विजय झांसिया, अरविंद कुमार, नीरज अग्रवाल, अवधेष यादव आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रेम बाल्मीकी व आभार विधानसभा अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने व्यक्त किया।