आम आदमी पार्टी की बैठक में अन्य पार्टी के पदाधिकारी ने ग्रहण की सदस्यता।

in #aap2 years ago

Screenshot_20220811-133806_WhatsApp.jpg

झांसी। आज आम आदमी पार्टी के खातीबाबा स्थित कार्यालय पर पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में आयोजित होने वाली तिरंगा संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करने को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अरशद खान ने बताया कि 14 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा पार्टी के विनय खंड , गोमती नगर लखनऊ स्थित कार्यालय से दोपहर 12 आरंभ होकर समता मूलक चौराहे पर संपन्न होगी। इस यात्रा में उत्तरप्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे जिसमे झांसी जिले का भी प्रतिनिधित्व रहेगा। बैठक में कई नए चेहरों ने पार्टी की सदस्यता ली जिसमें भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयकिशन गोस्वामी भारतीय, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के संचालक जनक पांचाल, कंप्यूटर पार्ट्स व्यवसाई कलीम खान तथा सौरभ परिहार आदि को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दी गई। नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी का विस्तार करने तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया। वही बैठक में जिलाध्यक्ष अरशद खान, जिला महासाचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिल रायकवार, जयकिशन गोस्वामी भारतीय ,जनक पांचाल, कलीम खान, सौरभ परिहार व दीपक अहिरवार आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महासाचिव पुत्तुसिंह कुशवाहा ने किया तथा सभी के प्रति आभार जिलाध्यक्ष अरशद खान ने व्यक्त किया।