आज से चलेगी झांसी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

in #railways6 months ago

Screenshot_20220728-182047_Gallery.jpg

झांसी। होली पर घर आने-जाने वालों और बोर्ड परीक्षाओं के बाद छुट्टी बिताने जाने का मन बना रहे लोगों के लिए रेलवे ने झांसी से पुणे के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। झांसीं से साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 13 मार्च और पुणे से 14 मार्च से किया जाएगा।

20201211_095402.jpg

वहीं, झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01922 का संचालन 13 मार्च से प्रत्येक बुधवार को 26 जून तक किया जाएगा। यह गाड़ी झांसी से दोपहर 12.50 बजे खुलेगी, जो बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, अहमदनगर के रास्ते बृहस्पतिवार को सुबह 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं, पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01921 का संचालन 14 मार्च से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 27 जून तक चलेगी। यह गाड़ी पुणे से दोपहर 3.15 बजे खुलेगी और अहमदनगर, खंडवा, इटारसी, भोपाल व बीना के रास्ते शुक्रवार की सुबह 8.32 बजे झांसी पहुंचेगी।