झांसी नगर निगम ने होटल से लेकर शोरूम तक को कुर्क करने की तैयारी

in #municipal6 months ago

Screenshot_20240102_002309_Gallery.jpg

झांसी। झांसी नगर निगम ने गृहकर जमा न करने वाले होटल, शोरूम संचालक समेत 13 लोगों की संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इन सभी पर 39.85 लाख गृहकर बनाया है। गृहकर जमा करने के लिए आठ दिन की मोहलत दी गई है। नगर निगम ने हाल ही जीआईएस सर्वे कराया था। इसके बाद से गृहकर के बकायेदार बढ़कर 2.28 लाख हो गए हैं। साथ ही कई मकानों, व्यावसायिक भवनों, प्रतिष्ठानों का गृहकर बढ़ भी गया है। नगर निगम गृहकर बकायेदारों को लगातार नोटिस जारी कर रहा है। इसी क्रम में 13 बकायेदारों को गृहकर जमा करने का नोटिस दिया गया है। इसमें झांसी-ग्वालियर रोड स्थित शोरूम, मसीहागंज और पचकुइया के पास स्थित होटल को नगर निगम ने नोटिस दिया है। इसके अलावा बाहर दतिया गेट, भगवंतपुरा, बाहर सैंयर गेट, करारी, नंदनपुरा, मसीहागंज, झोकनबाग, सिविल लाइन निवासी 11 लोगों को भी गृहकर बकाए का नोटिस थमाया गया है। वहीं, झांसी नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार ने बताया कि इन सभी पर 39,85,016 रुपये गृहकर बकाया है। नोटिस देने के आठ दिनों के अंदर अगर गृहकर जमा नहीं किया जाता है तो संपत्ति कुर्क करके बिक्री करके गृहकर की वसूली की जाएगी।