रांची पुलिस ने चौक-चौराहों पर लगाए पोस्टर, लोगों से इन्हें ढूंढने में ली जाएगी मदद

in #ranchi2 years ago

राजधानी में 10 जून को हिंसा में शामिल लोगों की तस्वीर जारी की गई है। पुलिस ने दो पोस्टर बनवाए हैं, जिन्हे शहर के चौक-चौराहों पर लगाया जा रहा है। इन तस्वीरों में आरोपी हाथ में पत्थर लिए साफ नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ के चेहरे आधे ढंके हुए हैं। कुछ तस्वीरों पर नाम भी लिखे हुए हैं।

पोस्टरों में ज्यादातर युवा हैं। दोनों पोस्टर में रांची पुलिस के अधिकारियों के संपर्क भी दिए गए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इन पोस्टर में लोगों की पहचान कर उसकी सूचना पुलिस को दें।रांची सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने कहा कि 10 जून की घटना में शामिल कुछ लोगों की पहचान हुई है। वहीं कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। छह नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया हैl उनसे पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, सोमवार को गवर्नर रमेश बैस ने डीजीपी समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों को राजभवन तलब किया था। उन्होंने साफ कहा था कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके पोस्टर बनावाएं। साथ ही शहर के अलग-अलग कोनों पर उन्हें लगाएं ताकि उन्हें पकड़ने में आम लोगों की मदद ली जा सके।

रांची में मंदिर पर पत्थरबाजी का VIDEO:हिंसक भीड़ से बचकर लोग मंदिर में भागे, वहां भी दंगाइयों ने बरसाए पत्थर
10 जून को हुआ था हिंसक प्रदर्शन

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर रांची में 10 जून को नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ था। आगजनी और पथराव के चलते पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। SSP समेत 3 पुलिसकर्मी को चोटें आई थीं। वहीं, फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि, 20 से अधिक इलाजरत हैं।
बिहार के मंत्री पर भी हमला

रांची आए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। पत्थरबाजी के दौरान कुछ लोगों ने महावीर मंदिर में छिपने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंदिर पर भी पथराव कर दिया था। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद रांची में ऐहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई थी।
ranchi violence.jpeg