भक्तों ने बड़े ही धूमधाम से किया कन्यापूजन
भक्तों ने बड़े ही धूमधाम से किया कन्यापूजन
भक्तों द्वारा कन्या पूजन करने के बाद नौ कन्याओं को उपहार दिया
भक्तों द्वारा हवन कर व्रत का किया गया समापन
महा नौवमी के दिन कन्या पूजन के लिए भक्तों में दिखा उत्साह
कन्याओं को भोजन करवाने के लिए इंतजार करते दिखे भक्त
बलरामपुर जनपद के सदर विकास खंड के शेखरपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भक्तों द्वारा कन्या पूजन कर उन्हें भोग अर्पित अर्पण किया गया।
भक्तों ने दुर्गा मां स्वरूप कन्याओं को टीका एवं हाथ में रोली बांधकर उनका पूजन किया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने कंजकाओ को भेंट स्वरूप उपहार भी दिए। दुर्गा नवमी में दुर्गा माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करने का विधान है। क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ अपने अपने घरों में करने उपरांत कन्या पूजन कर मां दुर्गा से सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान कई भक्त कन्याओं का इंतजार करते दिखाई दिए। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कन्या पूजन करने के बाद भक्तों द्वारा हवन कर नौव दिनों तक चलें व्रत का समापन किया गया।