महिला ने पति को गिफ्ट की न्यू बाइक, गोबर से कमाए थे पैसे !

in #rajasthan2 years ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के बकावंड इलाके से एक सुखद तस्वीर सामने आई है, जहां एक महिला ने गोबर बेचने से हुई आमदनी से अपने पति को
बाइक गिफ्ट की है। राज्य में गोधन न्याय योजना के तहत गौठान बनाए गए है और पशुपालकों से दो रुपये किलो की दर से गोबर की खरीदी की जाती है। गोबर से हो रही आमदनी ने आर्थिक तौर पर बड़ा बदलाव लाने का काम किया हैं। महिला ने
अपनी सफलता की कहानी सीएम भूपेश बघेल को सुनाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों राज्य के प्रवास पर हैं। वे बकावंड क्षेत्र में पहुंचे तो एक महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति में बदलाव की कहानी साझा की। मंगनार से आई नीलिमा देवांगन ने बताया कि गोबर बेचकर उन्होंने 80 हजार रुपए की बाइक अपने पति के लिए खरीदी। सारे सपने गौठान से पूरे हो रहे हैं। गौठान के माध्यम से उनका समूह भी आर्थिक रूप से काफी सशक्त हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारा गौठान काफी आगे चल रहा है।
20220528_164406.jpg

Sort:  

Supar

महिला एक भगवान की अवतार ही