कच्ची दीवार गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हुई मौत , परिजनों में मचा कोहराम ।

in #rampur2 years ago

IMG-20221013-WA0136~2.jpg

कच्ची दीवार गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हुई मौत , परिजनों में मचा कोहराम ।

IMG-20221013-WA0135~2.jpg

पहला,सीतापुर ।

जनपद सीतापुर के थाना रामपुर कलां क्षेत्र के दुघरा गांव में खाना बनाने के लिए घर के पास में स्थित कच्ची दीवार पर रखें छप्पर के नीचे लकड़ी निकालने गई 75 वर्षीय वृद्ध महिला की दीवार के नीचे दबाकर मौत हो गई।

IMG-20221013-WA0131.jpg

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक वृद्ध महिला का नाम गायत्री पत्नी दुर्गा प्रसाद बताया गया। और वहीं परिजनों से जानकारी प्राप्त की गई तो परिजनों ने यह बताया कि जैसे ही दीवार गिरने की आवाज आई तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल गायत्री को दीवार के नीचे से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सीएचसी ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी कि कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इसकी सूचना जैसे थाना रामपुर कला को हुई मृतक महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर जिला मुख्यालय भेज दिया।