Medal Tally CWG 2022: कुश्ती में गोल्ड की बारिश, हॉकी और क्रिकेट में भी पदक , मेडल टैली में भारत की स्थिति

in #commonwealth2 years ago

images (2).jpegMedal Tally CWG 2022 : राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में अब तक भारतीय एथलीटों ने 40 पदक अपने नाम किए हैं और फिलहाल पदक तालिका में पांचवें नंबर पर है। इनमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य हैं।

Commonwealth Games 2022 India Medal Tally : इंग्लैंड के बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय एथलिटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के नौवें दिन यानी 6 अगस्त (शनिवार) को भारत ने कुल 14 पदक अपने नाम किए। इसमें चार गोल्ड, तीन सिल्वर और सात ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके अलावा क्रिकेट, टेबल टेनिस, बॉक्सिग, हॉकी समेत अन्य स्पर्धओं में भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचकर पदक सुनिश्चित कर लिया है।

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में अब तक भारतीय एथलीटों ने 40 पदक अपने नाम किए हैं और फिलहाल पदक तालिका में पांचवें नंबर पर है। इनमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य हैं। संकेत सरगर बर्मिंघम में पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे, जिन्होंने पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता था। मीराबाई चानू राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय थीं।

रेसलिंग में सबसे ज्यादा 12 पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अबतक रेसलिंग में सबसे ज्यादा 12 पदक मिले हैं। इनमें से 6 गोल्ड एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वेटलिफ्टिंग में 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज यानी कुल 10 मेडल जीते हैं। इसके अलावा जूडो और बॉक्सिंग में 3-3 , लॉन बॉल्स और पैरा टेबल टेनिस में 2-2 पदक, एथलेटिक्स में 4 पदक जीते हैं। इसके अलावा टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्कवैश और पैरा पावर लिफ्टिंग में 1-1 मेडल जीता है।

भारत ने 9वें दिन 14 पदक जीते

भारत ने 9वें दिन 14 पदक जीते। प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स, रजत), अविनाश साबले (एथलेटिक्स, रजत), पुरुषों की लॉन बॉल्स टीम (पुरुष फोर्स , रजत), जैस्मीन लेम्बोरिया ( मुक्केबाजी, कांस्य), पूजा गहलोत (कुश्ती, कांस्य), रवि कुमार दहिया (कुश्ती, स्वर्ण), विनेश फोगट (कुश्ती, स्वर्ण), नवीन सिहाग (कुश्ती, स्वर्ण), पूजा सिहाग (कुश्ती, कांस्य), दीपक नेहरा (कुश्ती, कांस्य), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी, कांस्य), सोनलबेन मनुभाई पटेल (पैरा टेबल टेनिस, कांस्य), भावना हसमुखभाई पटेल (पैरा टेबल टेनिस, स्वर्ण) और रोहित टोकस (मुक्केबाजी, कांस्य) ने शनिवार को पदक दिलाया।!