दिल्ली के जामिया नगर में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर की गई हत्या।

in #delhi2 years ago

n41353941490f66d6284ab408a3a4f49bee9721b305af1b94d926e959221693608452ca9ff.jpg

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जामिया नगर के नूर नगर इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।शव को मोर्चरी में रखा गया सुरक्षित
घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वासिफ सत्तार गाजी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।डीसीपी ईशा पांडे ने बताया कि पुलिस के अनुसार वसीफ सत्तार गाजी, अल्लाहदिया काटेज, नूर नगर, जामिया नगर में परिवार के साथ रहता था। परिवार में अब्दुल सत्तार के अलावा अन्य सदस्य है। वह प्रापर्टी डीलर का काम करता था। रविवार को पुलिस को एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.