पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का 65 साल की उम्र में कल रात 10 बजे आगरा में निधन हो गया

in #hathras2 years ago

IMG-20220903-WA0000.jpg

हाथरस :- हाथरस के कद्दावर नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का 65 साल की उर्म में कल रात 10 बजे आगरा में निधन हो गया। रामवीर उपाध्याय काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रामवीर उपाध्याय के निधन की सूचना से उनके समर्थकों में भारी शोक का माहौल है। रामवीर उपाध्याय लगातार 5 बार विधायक रहे है ।और 4 बार प्रदेश में बसपा सरकार में ऊर्जा ,सहित कई अहम विभागो के मंत्री रहे है। रामवीर उपाध्याय वर्तमान में भाजपा में थे।

आपको वता दे कि रामवीर उपाध्याय का जन्म 1 अगस्त 1957 को हुआ था। रामवीर उपाध्याय हाथरस सहित पूरे प्रदेश में ब्राह्मण नेता के रूम में जाने जाते थे। रामवीर उपाध्याय 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 में लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने।
बसपा सरकार में 4 बार कैविनेट मंत्री रहे। रामवीर उपाध्याय का बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दबदबा हुआ करता था। रामवीर उपाध्याय ने हाथरस जिले की तीनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ा था और जीते भी थे, हाथरस सदर सीट से लगातार 3 बार विधायक चुने गए उसके बाद 2012 में सिकन्दराराऊ से विधायक चुने गए,2017 में सादाबाद विधानसभा से विधायक चुने गए। बर्ष 2022 में भाजपा से चुनाव लड़े थे मगर खराब स्वास्थ्य के कारण वह पूरे चुनाव में सिर्फ एक दिन प्रचार करने आये थे रामवीर उपाध्याय को लोकदल के उमीदवार प्रदीप उर्फ गुड्डू ने करीव 6000 वोटो से चुनाव हराया था।

रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार राजनीति में

रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार राजनीति में रहा है। रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय वर्तमान में हाथरस से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं । और वह एक बार आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद भी रही हैं । रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है , एक भाई मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक व पूर्व एमएलसी रहे है, व एक भाई रामेश्वर उपाध्याय ब्लॉक प्रमुख मुरसान है। वही रामवीर उपाध्याय का वेटा चिरांग उपाध्याय भी भाजपा में सक्रिय युवा नेता है। रामवीर का पूरा परिवार भाजपा में है।

रामवीर उपाध्याय काफी समय से बीमार थे, आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में उनका शुक्रवार की रात 10 बजे निधन हो गया। रामवीर के निधन की जानकारी मिलते ही हाथरस में उनके समर्थकों में शोक का माहौल छा गया। और रामवीर के परिजनों व समर्थक आगरा उनके आवास पर पहुच गए।
रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव रानू पंडित ने जानकारी दी है कि रामवीर उपाध्याय की अंतिम यात्रा आज सुवह 10 बजे आगरा स्थित उनके आवास से निकलकर 12 बजे हाथरस में लेवर कॉलोनी पार्क में अन्तिम दर्शन के लिए रहेगी।उसके बाद शाम 4 बजे उनके पैतृक गाँव बामौली मे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Sort:  

Please like