सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी पर बसपा नेता राजपाल गिरफ्तार,जेल भेजा।
हाथरस में सोशल मीडिया पर आपित्तजनक टिप्पणी करने के आरोपी बसपा नेता राजपाल सिंह पुनिया को शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बसपा नेता को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस दौरान न्यायालय परिसर में पुलिस और पीएसी तैनात रही।
पुलिस के मुताबिक, विगत 22 सितम्बर को मनोज कुमार शर्मा ने बसपा नेता राजपाल सिंह पुनिया निवासी गढ़ी तमन्ना के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को राजपाल को गढ़ी तमन्ना स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को बसपा नेता को कोर्ट में पेश किया जाना था। शनिवार को न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।