रात में मुरसान क्षेत्र के गांव में फायरिंग कर भैंस खोल ले गए अज्ञात बदमाश

in #hathras2 years ago

IMG_20220516_142841.jpg

हाथरस जिले के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह में शनिवार की रात को बदमाश फायरिंग कर एक भैंस खोले गए हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा मुरसान कोतवाली में की गई है। रामेश्वर निवासी नगला हीरा सिंह मुरसान ने बताया कि रोजाना ने की तरह वह शनिवार की रात को अपने परिवार के साथ अपने घेर में सो रहा था। रात करीब पोन बारह बजे पशुओं की आवाज हुई और कुत्ते भी भोंकने लगे तो शोर शराबा सुनकर वह जाग गया। जागने पर उसने देखा कि बदमाश उसकी तीन भैंस को खोल कर ले जा रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी तो गांव के लोग भी जाग गए और कुछ लोग मौके पर आ गए। बदमाश अपने आप को घिरता हुआ देख दो भैंस को छोड़कर एक भैंस ही पिकअप गाड़ी में लादकर हाथरस की ओर ले गए हैं।