तेज आंधी तूफान के कारण आगरा -अलीगढ़ राजमार्ग पर लगा जाम,सैंकड़ो वाहन जाम में फंसे।

in #hathras2 years ago

IMG_20220528_105940.jpg

हाथरस नगर में शाम को आए तेज आंधी तूफान के चलते हर तरफ से नुकसान की खबरें आ रही हैं | आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से हजारों की संख्या में वाहन फंस गए | समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका था | जनपद में आज शाम 5 बजे के करीब आए तेज आंधी तूफान के चलते जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे भी गिर गए | वही अलीगढ़ आगरा राजमार्ग पर सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से बहुत लंबा जाम लग गया | पराग डेयरी से लेकर चौपाल सागर तक लगे जाम में हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंस गए | समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका था | एक प्रत्यक्षदर्शी ने हमारा हाथरस को बताया कि सड़क के बीचो बीच बिजली का पोल गिर गया, इन बिजली के तारों में एक गाड़ी भी फस गई वह तो गनीमत रही कि तूफान चलते विभाग ने बिजली बंद कर दी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था |