दिनदहाड़े घर में सो रही वृद्ध महिला का अज्ञात बदमाशो ने गला काटा,कुंडल और पाजेब लेकर हुए फरार।

in #hathras2 years ago

IMG_20220425_180156.jpg

हाथरस जिले में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रही वृद्ध महिला का काटा गला।अज्ञात बदमाश घर में सो रही वृद्ध महिला का गला काटकर कानो से कुंडल और पैरों पाजेब लेकर मौके से फरार हो गए।वही वृद्ध महिला के पड़ोसियों ने बताया कि गले पर किया किसी तेज धारदार हथियार से हमला किया गया है।खून से लथपथ हालत में वृद्ध महिला को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में वृद्ध महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कराया भर्ती।गंभीर घायल हालत में आई वृद्ध महिला का डॉक्टर कर रहे इलाज लेकिन वृद्ध महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।पड़ोसियों की माने तो वृद्ध महिला के पति की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। और वृद्धा के कोई बच्चा नही है वृद्ध महिला माया देवी घर में अकेली ही रहती है।वही वृद्ध महिला के साथ हुई घटना के मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है और मामले में जल्द पर्दा फास करने बात कह रही है।पूरा मामला कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रामनपुर का है।

Sort:  

H