राजघाट गंगा नहाने गया किशोर गंगा नदी में डूबा, लगभग ढाई घंटे बाद मिला किशोर का शव।

in #hathras2 years ago

IMG_20220509_075030.jpg

हाथरस: गंगा सप्तमी पर अपने परिजनों के साथ राजघाट गंगा नहाने गया किशोर गंगा नदी में डूब गया | लगभग ढाई घंटे बाद उठाकर गोताखोरों ने उसकी डेड बॉडी को गंगा जी से निकाला | जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई | मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नीरज पुत्र कुंदन लाल निवासी कंचन नगर आज सुबह बस द्वारा अपने परिजनों के साथ राजघाट गंगा नहाने गया था | नहाते= नहाते 16 वर्षीय नीरज गंगा जी के बीच में चला गया | गहराई 32 भाग होने के चलते वह गंगा नदी में डूब गया | लगभग ढाई घंटे बाद गोताखोरों ने उसकी बॉडी को ढूंढ निकाला | जानकारी जैसे ही शुभचिंतकों व आस पड़ोस के लोगों को पता चली, सभी लोग शोक में डूब गए।