हाथरस जनपद में किसानों के धान खरीद के लिए खोले गए 25 केंद्र।

in #hathras2 years ago

hathras_1638430881.jpeg

हाथरस जिले में धान की खरीद के लिये डीएम ने 25 केन्द्र खोले गये है। सबसे ज्यादा सात केन्द्र सिकंदराराऊ में है। केन्द्र प्रभारी तय कर दिये है। हाथरस में तीन,सासनी में दो केन्द्र खोले गये है। मुरसान पूर्वी,कौमरी, सलेमपुर में केन्द्र बनाये है। सिकंदराराऊ में सुजावलपुर, सिकंदराराऊ मंडी, सिकंदराराऊ में सहकारी क्रय विक्रय समिति, मऊ चिरायल, गोकुलपुर, चमरौली, नगला मियां, खेड़ियाकला, बरसोली, बकायान बपण्डई में केन्द्र बनाये है। नवीन मंडी सादाबाद, सहपऊ और बेदई में केन्द्र खोले गये है। नगला सलेम, शहवाजपुर, सहपऊ पूर्वी, धाधऊ, खोड़ा में केन्द्र खोले गये है। डीएम ने क्रय संस्थाओं के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह कृषकों की सुविधा के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं देखे। एक अक्टूबर से धान क्रय की खरीद शुरू हो जाएगी।