जिले में कुत्तों का आतंक 12 दिनों में 700 लोगों को बनाया अपना शिकार।

in #hathras2 years ago

IMG-20221119-WA0021.jpg

हाथरस: हाथरस जनपद में सड़क छाप कुत्तों का आतंक व्याप्त है। यह कुत्ते दिन रोज लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिसके चलते जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एआरबी इंजेक्शन लगवाने किए लिए पहुंच रहे हैं। आपको बतादे कि जनपद हाथरस में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से जनपद में आवारा कुत्तों ने 700 से अधिक लोगो पर हमला कर उनको काटा है वही आगर जिला अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डाले तो जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 दिनों में 700 लोगों ने कुत्ते काटने का इंजेक्शन लगवाया है जबकि करीब 150 लोगों ने बंदर काटने का इंजेक्शन लगवाया।

जनपद हाथरस में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते सड़कों पर घूमते रहते हैं। ये कुत्ते आए दिन बच्चे बूढ़े व जवानों को अपना शिकार बनाते हैं। ये कुत्ते राह चलते लोगो पर हमला बोल देते है जब चाहे किसी को भी अपना शिकार बना लेते हैं। जनपद में आवारा कुत्तों की समस्या कितनी बड़ी है इस बात का अंदाजा जिला अस्पताल में उपलब्ध आंकड़ों से लगाया जा सकता है।

वही बंदरों की बढ़ती जनसंख्या की वजह से शहर के लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है इधर नगर पालिका ने आवारा कुत्तों को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं की है।वही बंदर काटने की वजह से अब तक जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार 150 लोगों ने बंदर के कटने पर इंजेक्शन लगवाया। इसके बावजूद इस समस्या की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है।