पड़ोसी के तोते से परेशान शख्स ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोला- घर से निकलता हूं तो सीटी बजाता है

in #maharashtra2 years ago

12844.jpg

महाराष्ट्र के पुणे में एक तोते के लगातार शोर मचाने से परेशान 72-वर्षीय एक बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुरेश शिंदे ने 5 अगस्त को अपने पड़ोसी अकबर अमजद खान के खिलाफ खड़की थाने में शिकायत दर्ज करवायी थी। शिवाजी नगर निवासी शिंदे के अनुसार, अकबर का तोता लगातार शोर मचाता था और कथित तौर पर उन्हें परेशान कर रहा था। खड़की थाने के एक अधिकारी ने कहा, हमने शिंदे की शिकायत दर्ज कर ली है हम नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।पुणे के शिवाजी नगर में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग अंकुश शिंदे के पड़ोस में अकबर खान ने एक तोता पाल रखा था। अंकुश शिंदे जब भी बाहर आते जाते तोता शोर मचाता था। जिससे अंकुर शिंदे को परेशानी होती उन्होंने एक बार तोते को दूसरी जगह रखने की बात कही लेकिन इस बात पर अमजद खान और अंकुश शिंदे की बहस हो गई। इस पर अमजद खान ने अंकुश शिंदे के साथ गाली-गलौज की और उन को मारने की धमकी दी।

इस घटना के बाद अंकुश शिंदे ने पुलिस स्टेशन में अकबर खान के खिलाफ शिकायत कराई। पुलिस ने तोते के मालिक को बुलाया और उनको ताकीद देखकर पुलिस ने छोड़ दिया।