देश भर में जश्न-ए-आजादी की धूम, पीएम मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

in #yavatmal2 years ago

देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी।देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा फहराया जाएगा, जिसको लेकर देश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार सुबह 7:06 बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपित महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर फूर चढ़ाएंगे। इसके बाद 7:14 बजे वह राजघाट से लाल किले के लिए रवाना होंगे। 7:18 बजे लाहोरी गेट पर आरएम, आरआरएम और डिफेंस सिक्योरिटी पीएम को लेने जांएगे। 7:20 बजे लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर होगा। 7: 30 बजे पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर पर देश का तिरंगा फरराएंगे और फिर देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।