Vat Savitri Vrat: आज वट सावित्री व्रत पर करें ये 9 चमत्कारी उपाय, शनि दोष मुक्ति के साथ होगी भाग्य उन्नति

Vat Savitri Vrat: आज 30 मई, सोमवार को वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। हिन्दू धर्म में इस व्रत का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। इसलिए वट सावित्री व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। विवाहित महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं। इसके लिए विशेष पूजा सामग्री का ध्यान रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को पूर्ण श्रद्धा से रखने पर पति की लंबी आयु व संतान प्राप्ति फलित होती है। इस दिन विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं, उसकी परिक्रमा करती हैं और उसके चारों ओर कलावा बांधती हैं। वैसे तो अमावस्या तिथि ही अपने आप में महत्वपूर्ण तिथि होती है। लेकिन ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधि विधान से करना बेहद लाभकारी होता है। मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती पर कुछ उपाय करना उत्तम माना जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय। Screenshot_20220530-132517_Chrome.jpg

काले सुरमे का उपाय
शनि जयंती या वट सावित्री व्रत के दिन किसी सुनसान जगह पर एक गड्ढा खोदें और फिर उसमें काला सुरमा डाल दें। ये उपाय आपकी आर्थिक परेशानी को दूर करेगा।

पीपल के पेड़ का उपाय
इस दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष पर मीठा दूध चढ़ाने के बाद तेल का दीपक जलाइए जिसकी बत्ती पश्चिम दिशा में हो। इसके बाद पीपल वृक्ष की एक-एक परिक्रमा करते हुए ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप कीजिए तथा एक-एक दाना मीठी नुक्ती का चढ़ाइए। इतना करने के बाद शनिदेव की प्रार्थना कीजिए।

काली गाय का उपाय
वट सावित्री व्रत के दिन बिना कोई निशान वाली काली गाय को 8 बूंदी के लड्डू खिलाइए फिर उसकी परिक्रमा करने के बाद उसके पूंछ से 8 बार अपने सिर को झाड़िए।

वट वृक्ष पर घी का दीपक जलाएं
घर के लड़ाई-झगड़ों और कलह आदि से परेशान रहने वाले लोग नियमित रूप से बरगद के नीचे घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करें।

रोगमुक्ति का उपाय
यदि घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो रोगमुक्त करने के लिए वट अमावस्या की रात्रि को सोते समय बरगद की जड़ उसके तकिए के नीचे रख दें। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे लाभ होने के योग बनते हैं। Screenshot_20220530-132447_Chrome.jpg