पत्नी की हत्या के आरोपी जावेद को पुलिस ने उपचार के बाद किया गिरफ्तार

in #ghaziabad7 months ago

शिव वाटिका कॉलोनी में गृहक्लेश के चलते पत्नी के गले में उस्तरे से वार कर हत्या करने वाले आरोपी पति जावेद को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उस्तरा लगने से घायल हुई तीन साल की बच्ची को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डीसीपी विवेक सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल में जावेद का इलाज चल रहा था।
बता दें कि मूल रूप से पिलखुवा निवासी जावेद लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी साबरीन और तीन साल की बेटी है। तीन साल पहले जावेद की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दोनों में विवाद रहने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते जावेद ने साबरीन और बेटी पर उस्तरा से वार कर खुद भी उस्तरा मार लिए। घटना के दौरान मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जावेद के घर के सामने उसके साढ़ू का मकान है।
परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो खिड़की के अंदर से उन्होंने देखा कि जावेद और साबरीन जमीन पर लेटे हुए हैं, हिबा रो रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर घायल जावेद और हिबा को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस ने साबरीन के शव को कब्जे में लिया।

images (2).jpeg

Sort:  

🙏🙏🙏