क्या आप जानते हैं? रेगिस्तान के जहाज ऊंट को जहरीला कोबरा,पाइथन खिलाकर बीमारी का इलाज किया जाता है

in #health2 years ago

क्या आप जानते हैं? रेगिस्तान के जहाज यानी ऊंट जहरीला सांप कोबरा और पाइथन खिलाकर बीमारी का इलाज किया जाता है।

ऊंट के बीमार होने पर उसको जहरीला सांप उसके मुंह में डाल दिया जाता है जिसे माना जाता है कि कुछ दिनों में उसकी बीमारी ठीक हो जाती है आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।
दरअसल, ऊंट को एक अजीब बीमारी होती है। वे खाना-पीना छोड़ देते हैं। शरीर अकड़ने लगता है। मध्य पूर्व में ऐसी मान्यता है कि ऊंट का इलाज करने के लिए उसे जहरीला सांप खिलाना जरूरी होता है। इसके बाद ऊंट के मालिक उसके मुंह को खोलते हैं और जहरीला सांप डाल दिया जाता है। इसके ठीक बाद पानी डाल दिया जाता है जिससे वह सांप अंदर चला जाए।
इसके पीछे धार्मिक मान्यता है। इस बीमारी को Hyam कहते हैं। इसका मतलब 'जिंदा सांप निगलना' बताया जाता है। लोगों का यह भी कहना है कि वैज्ञानिक इस रहस्यमय बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाए हैं, जिससे ऊंट का इलाज किया जा सके। ऐसे में ऊंट मालिक को किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप या पाइथन खिलाने ही होंगे।माना जाता है कि इससे सांप का जहर ऊंट के शरीर में फैल जाता है। जब असर कम होने लगता है तो ऊंट भी ठीक होने लगता है। कुछ दिन में ऊंट पूरी तरह से चंगा हो जाता है। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
जानवरों के एक्सपर्ट डॉक्टरों की मानें तो यह कीड़े के काटने से यह बीमारी होती है। ऊंटों में गर्भपात के साथ मौत भी हो सकती है। इसके लक्षण बुखार, आंखों से आंसू गिरना, एनीमिया, शरीर का फूलना, ऊर्जा की कमी आदि है। इलाज न होने पर Trypanosomiasis से ऊंट के मरने का खतरा रहता है। डॉक्टर सांप खिलाने से ऊंट के ठीक होने की बात को एक मिथक मानते हैं।Screenshot_2022-10-13-07-56-41-67_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg

Sort:  

wortheum Like, comment and follow the news of all the friends connected in me and go ahead