आज ही 14 सितंबर को ही क्यों मानते है "हिंदी दिवस" क्या है इतिहास....

in #hibdi2 years ago (edited)

आज ही 14 सितंबर को ही क्यों मानते है "हिंदी दिवस" क्या है इतिहास....
Screenshot_2022-09-14-11-04-16-31_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg

हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेंद्र सिंह ने हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया था. वे हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष भी रहे थे.

हिंदी भाषा की उन्नति के लिए साल 1953 से प्रति वर्ष हिंदी दिवस और हिंदी सप्ताह मनाया जाता है. इस दौरान देश भर में कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. 14 सितंबर का दिन हिंदी से किस तरह जुड़ा है और इसका हिंदी भाषा के लिए क्या महत्व है, आज हम इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं.
विश्व में करीब 420 मिलियन लोग हिंदी को मातृ भाषा के रूप में और करीब 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं. इसी क्रम में 14 सितंबर से 21 सितंबर तक हिंदी सप्ताह या राजभाषा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है.
आज हम जानेंगे कि हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है. इस तारीख का हिंदी भाषा से क्या संबंध है.
भारत की स्वतंत्रता के बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था. हिंदी भारतीय गणराज्य की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है. इसके बाद से ही पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 14 सितंबर 1953 को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया.

Sort:  

सभी को हिंदी दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई