लोनी में घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़िता को परिवार सहित पीटा

in #ghaziabad18 days ago

1000718948.jpg

बाॅर्डर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़ित किशोरी और उनके परिवार को पीटने और केस वापस लेने की धमकी देने की तहरीर पुलिस को दी गई है। इसमें कहा गया है कि जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने दबाव बनाने के लिए यह वारदात की है। किशोरी और उनके परिजनों का कहना है कि इसके बाद से वे लोग खौफजदा है।
बुधवार को लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर उनसे मिलने के लिए पहुंचे। विधायक ने कहा कि अगर सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुद बुलडोजर लेकर निकलेंगे। चाहे इसके लिए कानून हाथ में लेना पड़े। विधायक ने एक बार फिर कहा कि कमिश्नरेट में अपराध बढ़ गया है। इतना अपराध पहले नहीं था जितना पिछले डेढ़ साल में हुआ है।
इस मामले में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि तीन अक्तूबर 2023 को लोनी बॉर्डर थाने में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने छह अक्टूबर को आरोपी आकिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आकिल जमानत पर बाहर आ गया था। किशोरी ने बताया है कि आरोपी उन्हें और उनके परिवार को धमकी दे रहा है। हालांकि, किशोरी ने इसकी शिकायत पहले पुलिस से नहीं की। न ही घटना के बाद कंट्रोल रूम पर सूचना दी। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जा रही है।