अमेठी और रायबरेली रिस्की, प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस कर रही है माथापच्ची

in #wortheum2 years ago

कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए ताकि वह मुखरता से पार्टी का पक्ष संसद में रख सकें। कांग्रेस में उन्हें राज्यसभा भेजने पर विचार किया जा रहा है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की चर्चाएं कांग्रेस में चल रही हैं। प्रियंका गांधी 2017 से ही एक्टिव पॉलिटिक्स में हैं और उत्तर प्रदेश का जिम्मा संभाल रही हैं। लेकिन अब तक वह किसी भी सदन की सदस्य नहीं रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए ताकि वह मुखरता से पार्टी का पक्ष संसद में रख सकें। कांग्रेस लीडरशिप और स्टेट यूनिट्स के बीच फिलहाल आने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर चर्चा हो रही है। हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस कुछ सीटों पर जीत की स्थिति में है। फिलहाल इन सीटों से किन नेताओं को मौका दिया जाए, इस पर विचार चल रहा हैpriyanka_gandhi_1653366087.jpg