कांग्रेस नेता ऋषभ का अपनी पत्नी से रात 2:30 बजे हुआ विवाद गोली मार दी !बच्चे डर से सहम गए!

in #gwaliormpspecial2 years ago (edited)

Screenshot_2022-06-06-13-14-17-694_com.gbwhatsapp~2.jpg

ग्वालियर। शहर के थाटीपुर में दर्पण कालाेनी में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदाैरिया ने अपनी पत्नी भावना की सिर में गाेली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब ढाई बजे की है। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच में किसी बात काे लेकर विवाद हुआ था, इसी दाैरान गुस्से में ऋषभ ने पत्नी पर फायर कर दिया। जब बच्चाें मां का लहूलुहान शव देखा ताे वह भी डरकर सहम गए। आराेपित अपनी पत्नी काे गाेली मारने के बाद माैके से क्रेटा वाहन से फरार हाे गया है।

दर्पण कालाेनी में ऋषभ भदाैरिया अपनी पत्नी और दाे बच्चाें के साथ निवास करते हैं। उनके पास वाले घर में ही पिता कृष्णकांत एवं अन्य सदस्य रहते हैं। रात काे ढाई बजे गाेली चलने की आवाज सुनकर पिता एवं अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पिता ने ही पुलिस काे घटना की जानकारी दी गई। हालांकि काेई भी परिवार का सदस्य फिलहाल इस बारे में कुछ भी बता नहीं रहा है। पुलिस बच्चाें एवं अन्य परिजनाें से बात कर कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि गाेली सिर में लगी है, ऐसे में पुलिस का कयास है कि गाेली नजदीक से ही मारी गई है। साथ ही पिस्टल से गाेली मारे जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

दर्पण कालाेनी थाटीपुर में कांग्रेस नेता ऋषभ भदाैरिया का निवास हैं। यह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व प्रवक्ता भी रह चुके हैं। दाे अप्रैल काे ग्वालियर चंबल में भड़की हिंसा के दाैरान ऋषभ का नाम चर्चाओं में आया था। इस मामले में इनका नाम भी आया था। साथ ही पुराने आपराधिक प्रकरणाें के चलते जिला दंडाधिकारी की तरफ से वर्ष 2020 में ऋषभ के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई का नाेटिस भी जारी किया गया था। आज सुबह जब लाेगाें ने ऋषभ के घर से गाेली चलने की आवाज सुनी ताे सब हैरान रह गए, अंदर जाकर देखा ताे भावना का लहूलुहान शव घर में पड़ा था। पुलिस माैके पर जांच में जुटी है।