इस मुश्किल वक्त में भारत अफगानिस्तान की मदद को तैयार

in #shahjahanpur2 years ago

संयुक्त राष्ट्र : अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से मची तबाही के बीच भारत ने कहा है कि वह इस मुश्किल घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने को तैयार है। अफगानिस्तान में भीषण भूकंप में करीब 1000 लोग मारे गए हैं और हजारों मकान तबाह हुए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।
Screenshot_2022-06-24-10-07-31-49_aa97974b1f9fafe11147b2ad25f17868.jpgसंयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान पर सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा, '' मैं पीड़ितों तथा उनके परिवारों और अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप से प्रभावित हरेक इंसान के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। भारत, अफगानिस्तान के लोगों के दुख को समझता है और इस मुश्किल घड़ी में सहायता प्रदान करने को तैयार है।’’ इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदम बागची ने ट्वीट किया था, '' अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की ओर से भूकंप राहत सहायता की पहली खेप काबुल पहुंच गई है। इसे वहां भारतीय दल को सौंप दिया गया है। अभी और मदद भेजी जाएगी।’’