महिला आयोग की सदस्य डाॅ0 कंचन जायसवाल ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

in #lalitpur2 years ago

महिलाओं के विकास एवं उनके सशक्तिकरण के लिए तत्पर है सरकार:- डाॅ0 कंचन जायसवाल
सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 कंचन जायसवाल ने जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की समस्याएं
पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश
ललितपुर। शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बधिंत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य एवं आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से आज डाॅ0 कंचन जायसवाल, सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जागरुकता शिविर/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम विकासभवन सभागार में आयोजित किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलाये जाने, योजनाओं से सम्बधिंत साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रों का सुसंगत योजनाओं में यथासम्भव पंजीकरण भी कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्वावस्था पेशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओं बेअी पढाओं योजना से जनपद ललितपुर की महिलाओं को लाभान्वित कराये जाने का कार्य किया जा रहा है।
इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
शिविर में सदस्य महोदया ने शिविर में आने वाली महिलाओं एवं शिकायतकर्ताओं को अपने समक्ष बुलाकर उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना, साथ ही उनकी शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास एवं उनके सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रुप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को महिलाओं से सम्बंधित समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जटिल से जटिल समस्याओं का सामना करने के लिए स्वयं सक्षम हैं, इसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना अति आवश्यक है। महिलाएं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दास्त न करें, बल्कि उसका डटकर सामना करें। महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु महिला आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों का लाभ लें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि महिला मदद व न्याय पाने के लिए इधर-उधन न भटकें। भारतीय संविधान में समानता की दृष्टि से महिला और पुरुष को समान मौलिक अधिकार प्रदान किये गए हैं, महिलाओं को भी समाज में पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त हैं, इसलिए वह अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहें। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता हेतु आयोग द्वारा प्रत्येक समय नये-नये प्रयास किये जा रहे हैं।
आज के शिविर में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं, इस पर सदस्य ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपतें हुये शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अतुल कुमार पाण्डेय, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 रामनरेश सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी डी0पी0 अग्रहरि, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, उप निरीक्षक उमा सैनी महिला थाना, डी0डी0 चैबे पूर्ति विभाग, तबस्समुम डी0पी0आर0ओ0 कार्यालय, महिला कल्याण अधिकारी ममता श्रीवास प्रोबेशन कार्यालय, प्रधानाचार्य रा0बा0इ0काॅ0 पूनम मलिक, डी0सी0 एम0डी0एम0 कपिल दुबे बेसिक शिक्षा, महिला पुलिसकर्मी दिव्या विश्वकर्मा, अर्चना राजपूत सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।P9.jpeg